देवघर, फरवरी 28 -- देवघर प्रतिनिधि साइबर अपराध से संबंधित एक मामले में पूरी सुनवाई के बाद देवघर के अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय- सह- साइबर अपराध के मामलों के विशेष न्यायाधीश अशोक कुमार की अदालत ने दो आरोपितों को रिहा करने का निर्णय सुनाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार साइबर अपरान केस नम्बर 81/2020 के इस मामले में मधुपुर अनुमंडल के सारठ थाना अंतर्गत समलापुर ग्राम निवासी जावेद अंसारी व मुख्तार अंसारी को रिहा करने का निर्णय सुनाया गया। उनके विरुद्ध सारठ थाना कांड संख्या 117/2017 के रूप में मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से तीन गवाह भी प्रस्तुत किए गए। गवाहों के परीक्षण/ प्रति परीक्षण एवं उभय पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद न्यायालय ने संदेह का लाभ देते हुए आरोपित को रिहा करने का निर्णय सुनाया।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.