मथुरा, फरवरी 7 -- मथुरा। साइबर अपराधों पर अंकुश लगाये जाने को लेकर बीएसए कॉलेज सभागार में शनिवार को साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता और पुलिस बल की कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से एक वृहद 'साइबर अपराध जागरूकता कार्यशाला' का आयोजन किया गया। शनिवार को आयोजित कार्यशाला में मुख्य वक्ता साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ डा. रक्षित टंडन ने विचार व्यक्त किये। कार्यशाला में मौजूद पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को जागरुकता के प्रति जानकारी देते हुए साइबर अपराध के बदलते स्वरूपों, डिजिटल धोखाधड़ी की नयी तकनीकों और उनसे निपटने के उन्नत तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. टंडन ने डेटा सुरक्षा और विवेचना के दौरान तकनीकी बारीकियों को समझने पर विशेष जोर दिया। कार्यशाला में जिले के विभिन्न थाने के प्रभारी, उपनिरीक्षक, रिक्रूट आरक्षी शामिल रहे। एसपी क्राइम अव...