बांदा, फरवरी 5 -- बांदा। संवाददाता जिला प्रशिक्षण सेंटर पुलिस लाइन में साइबर अपराधों की रोकथाम, आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस व बेसिक नेटवर्किंग का साइबर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेश एस व पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में पांच दिवसीय साइबर प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने कम्प्यूटर ऑपरेटरर्स को प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान साइबर सिक्योरिटी, नेटवर्किंग के मूलभूत सिद्धांतों तथा आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस एआई के विषय में जानकारी दी । साइबर सिक्योरिटी के अंतर्गत सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, डेटा चोरी, डिजिटल अरेस्ट, फ्रॉड, बैंकिंग एवं यूपीआई से संबंधित साइबर अपराधों के तरीकों तथा उनसे बचाव के उपायों के बारे में बताया। एआई के वर्तमान उपयोग, अपराध विश्लेषण, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.