गिरडीह, दिसम्बर 27 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। सरकारी कर्मी के बैंक खाता से लगभग पौने पांच लाख रुपए के फ्रॉड करनेवाले साइबर अपराधी की तलाश में महाराष्ट्र की पुलिस टीम गुरुवार को बेंगाबाद थाना पहुंची। स्थानीय पुलिस के सहयोग से महाराष्ट्र पुलिस ने साइबर अपराधी की खाक छानी गई, लेकिन परिणाम सिफर साबित हुआ। मामले के सत्यापन के बाद महाराष्ट्र पुलिस को शुक्रवार को बेंगाबाद से बैरंग लौटना पड़ा। हालांकि महाराष्ट्र की पुलिस द्वारा संदेह के आधार पर लालपुर के एक सीएसपी संचालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था, लेकिन महाराष्ट्र पुलिस अपरिहार्य कारणों से उन्हें अपने साथ नहीं ले गई। पुलिस ने कहा कि साइबर अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए पूरी व्यवस्था के साथ पुनः बेंगाबाद आएंगे। इस सिलसिले में महाराष्ट्र के जिला चंद्रपुर के थाना पॉमभूरना के हेड कांस्टेबल...