नई दिल्ली, जुलाई 22 -- दिल्ली पुलिस ने अपने ही विभाग के दो सब-इंस्पेक्टर्स को साइबर धोखाधड़ी से वसूली गई राशि में हेरफेर करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इनमें से एक पुरुष और दूसरी महिला है। आरोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से हुई, जहां पर ये दोनों स्थायी रूप से बसने की योजना बना रहे थे। इस बारे में जानकारी देते हुए मंगलवार को अधिकारियों ने बताया कि दोनों के खिलाफ यह कार्रवाई उत्तर-पूर्वी दिल्ली में साइबर अपराध की जांच के दौरान आरोपियों से वसूल की गई 75 लाख रुपए की राशि को शिकायतकर्ताओं को लौटाने के बजाय उसे चुराने के आरोप में की गई है। पुलिस ने बताया कि साइबर पुलिस स्टेशन में मामलों के निपटारे के दौरान कई अनियमितताएं होने का पता चला, जिसके बाद आंतरिक जांच शुरू करते हुए ये गिरफ्तारियां की गईं। इस दौरान 19 मार्च ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.