बक्सर, जनवरी 9 -- पेज तीन के लिए ---- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। दो लोगों के बैंक खातों से साइबर अपराधियों ने करीब पच्चीस हजार रुपये निकाल लिए। इस संबंध में दोनों खाताधारकों की तरफ से टाउन थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है। शहर के धोबीघाट निवासी ओमप्रकाश सिंह के मुताबिक उनके मोबाइल पर एसबीआई योनो का लिंक आया। इस पर क्लिक करने के बाद खाता संबंधी विवरणी भरते ही उनके खाते से 77 सौ रुपये की निकासी हो गई। वहीं सिविल लाइंस निवासी दिलीप कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उनके दो बैंक खाते से फर्जी तरीके से 17 हजार 5 सौ रुपये निकाल लिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.