भागलपुर, फरवरी 26 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। साइबर अपराधियों को सबक सिखाने वाले पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी पुरस्कृत होंगे। साइबर थाना की पुलिस को पुरस्कृत करने को लेकर मुख्यालय ने पहल की है। इसको लेकर आर्थिक अपराध इकाई से आईजी (साइबर) ने भागलपुर सहित सभी जिलों को लिखा है। साइबर अपराध के बड़े मामले का खुलासा करने और ठगी की गई राशि रिफंड कराने के मामले में पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा। जिला और रेंज स्तर पर होंगे पुरस्कृत, मुख्यालय भी जाएगा प्रस्ताव साइबर पुलिस को पुरस्कृत करने को लेकर सभी जिलों को दिए गए निर्देश में पुलिस मुख्यालय ने कहा है कि जिला स्तर पर एसएसपी-एसपी और रेंज स्तर पर आईजी और डीआईजी बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को पुरस्कृत करेंगे। अगर मामला बड़ा हो और मुख्यालय स्तर से पुरस्कृत और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.