देवघर, जून 20 -- देवघर, प्रतिनिधि। महाराष्ट्र साइबर सेल की चार सदस्यीय पुलिस टीम गुरुवार को देवघर पहुंची। टीम का मकसद दो साइबर अपराधियों की पहचान और सत्यापन करना था। दोनों पर महाराष्ट्र में लाखों रुपए की ठगी का मामला दर्ज है। टीम का नेतृत्व कर रहे एसआई ने साइबर थाना प्रभारी से मुलाकात कर पूरी जानकारी साझा की और दोनों आरोपियों की तस्वीरें दिखाई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों साइबर अपराधियों ने महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों में लोगों को फोन कॉल, फर्जी लिंक और अन्य ऑनलाइन माध्यमों से लाखों की ठगी की है। महाराष्ट्र साइबर सेल इन मामलों की जांच करते हुए तकनीकी आधार पर आरोपियों का लोकेशन देवघर में ट्रेस किया था। उसके बाद टीम ने देवघर पहुंच कर छानबीन शुरू की। साइबर थाना द्वारा दिखाए गए फोटो में से एक आरोपी की पहचान हो गई है। जानकारी के अ...