नई दिल्ली, मार्च 28 -- इलेक्ट्रानिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को राज्यसभा में कहा कि देश में साइबर हमलों से निपटने के लिए एक मजबूत तंत्र है और साइबर सुरक्षा में भारत की रैंकिंग दुनिया के शीर्ष दस देशों में पहुंच गई है। वैष्णव ने सदन में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों के जवाब में बताया कि साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में भारत की दुनिया में रैंकिंग 30 से 40 के आस पास रहती थी लेकिन पिछले कुछ वर्षों में देश में एक मजबूत साइबर सुरक्षा तंत्र का गठन किया गया है। इससे भारत साइबर सुरक्षा रैंकिंग में शीर्ष दस देशों में शामिल हो गया है। न्होंने कहा कि इसी मजबूत साइबर सुरक्षा तंत्र की मदद से पिछले वर्ष जी- 20 देशों की बैठक और अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान देश में बड़े स्तर पर साइबर हमले की कोशिश को विफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.