अमरोहा, मार्च 20 -- पुलिस ने साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गैर राज्यों के साइबर अपराधियों का गैंग पंजीकृत किया है। साल 2022 में क्षेत्र के गांव मुरगूपुर थाना बछरायूं निवासी जय सिंह से 11 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। जांच में इस मामले के तार बिहार व झारखंड राज्य के ठगों से जुड़े मिले। मामले में शहाबुद्दीन मियां व शनाउल अंसारी निवासी गांव चितरपोका थाना मोहनपुर जिला देवघर झारखंड, मनबोध मंडल निवासी गांव लतवानी थाना मसलिया जिला दुमका व मोहम्मद रियाज उर्फ रिया निवासी गांव बामनगंज थाना सारठा जिला देवघर झारखंड, अनुज कुमार निवासी गांव व थाना चौथम जिला खगरिया बिहार के नाम सामने आए थे। पुलिस सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मंडी धनौरा पुलिस की आख्या पर ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.