नई दिल्ली, जून 16 -- तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में साइप्रस पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस सरकार ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा है। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने मोदी को ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस 3 से सम्मानित किया। इसके बाद राष्ट्रपति ने पीएम मोदी के साथ मीडिया को संबोधित करते हुए आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में खुले समर्थन का ऐलान किया। पीएम मोदी ने भी राष्ट्रपति निकोस को भारत आने का निमंत्रण दिया है। इससे पहले सम्मान मिलने के बाद पीएम मोदी ने इसके लिए राष्ट्रपति निकोस को धन्यवाद भी दिया। उन्होंने कहा, "मैं साइप्रस सरकार औऱ साइप्रस के लोगों का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह सिर्फ नरेंद्र मोदी का ही नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। यह हम भारतीयों की क्षमताओं और आकांक्षाओं का सम्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.