कटिहार, फरवरी 18 -- सेमापुर। संवाद सूत्र सेमापुर थाना क्षेत्र के मोहनाचांदपुर पंचायत के वार्ड संख्या एक कवैया धार गांव में सोमवार की देर रात (एक बजे) सोयी अवस्था में एक 28 वर्षीय महिला की हत्या मामले में उसके पति एहताशाम हुसैन ने कहा कि वह गोली की आवाज पर उठ गया। मगर मच्छरदानी की वजह से वह नकाबपोश को देख नहीं पाया। उसने कहा कि नकाबपोश उसे ही मारने आए थे। मगर रात में पत्नी मेरी जगह पर सो गयी और मैं दूसरी जगह जाकर सो गया। इस वजह से मैं बच गया और मेरी पत्नी की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उसने बताया कि हत्या के दौरान एक ही गोली चली है। गोली की आवाज सुनकर जब तक मैं बाहर निकला। तब तक सभी फरार हो गए थे। इसकी सूचना रात में ही सेमापुर थाने की पुलिस को दिया गया। उसने बताया कि उनके साढू के परिवार से पारिवारिक विवाद चल रहा था। मृतका के ससुर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.