लखीमपुरखीरी, मार्च 11 -- कस्बा में एक दिव्यांग ई रिक्शा चालक को साइड न देने पर आरोपी ने बीच सड़क पर उतरकर डंडे से प्रहार कर सड़क पर पटक पटक कर मरणासन्न कर दिया। राहगीरों ने इलाज के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया। डॉक्टर ने जांच के दौरान हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर किया है। पुलिस ने पीड़ित की मां के शिकायत पत्र पर एक नामजद दो अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले में केस दर्ज कर लिया है। कस्बा के मोहल्ला बाजार गंज निवासी शमा ने पुलिस को बताया उसका दिव्यांग पुत्र तौफीक ई रिक्शा से परचून का सामान लेकर जा रहा था। रामलीला गेट के पास पहुंचते ही साइड न देने पर कस्बा के पिंटू दीक्षित और उनके दो साथी अज्ञात ने रिक्शे से उतार कर डंडे से सिर पर प्रहार कर सरेराह बीच सड़क पर उठा उठा कर पटकने लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया राहगीरों ने इला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.