गोंडा, दिसम्बर 3 -- वजीरगंज। थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत देवीनगर निवासी चंद्रभान ने थाने पर तहरीर दी है। इसके मुताबिक मंगलवार शाम को रास्ते में साइड लेने के विवाद को लेकर विष्णु निषाद निवासी मोहनपुर सारी खत्री ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मैजिक वाहन का शीशा तोड़ दिया। साथ ही मुक्का-थप्पड़ व डन्डे से मारा पीटा तथा जान से मारने की धमकी भी दी है प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.