मुजफ्फरपुर, अप्रैल 16 -- बोचहां,हिन्दुस्तान संवाददाता भुसाहीं-बेरई मार्ग पर बुधवार को भुसाहीं हाट चौक पर साइकिल सवार बच्चे को बचाने में कार दीवार से टकरा गई। इसमें चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से भुताने निवासी मो. अजीबुर्ररहमान एवं मो. शकील को एसकेएमसीएच के समीप एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों भुताने गांव से भुसाही होते हुए मुजफ्फरपुर शहर जा रहे थे। भुताने की मुखिया के पति प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि बच्चा अचानक कार के सामने आ गया था, हादसे में बच्चा बाल-बाल बच गया। गरहां थानाध्यक्ष आशीष कुमार ठाकुर ने बताया कि कर सवार दो लोग घायल हुए हैं। दोनों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.