आगरा, मार्च 18 -- सिढ़पुरा थाना क्षेत्र में रविवार की रात एक कार चालक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में साइकिल को रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मौका मुआयना कर दुर्घटना को अंजाम देने वाली कार को अपने कब्जे में ले लिया है और पीड़ित की तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना पुलिस को दी तहरीर में दयानंद पुत्र नर सिंह शाक्य निवासी गढ़ी गुडियाई गंजडुंडवारा हाल निवासी निवासी मोहल्ला सुदामा नगर सिढ़पुरा ने बताया है कि 16 मार्च की रात उसका भाई अंकित दुकान बंद कर साइकिल से घर आ रहा था, तभी घर के निकट पहुंचते ही पीछे से कार के चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार सड़क किनारे मकान से टकराते हुए पलट गई। इसके बाद चालक भाग गया। जबकि उसके भाई को गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग बाहर आ गए। परिवार के लोग भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.