धनबाद, मार्च 16 -- गोविंदपुर, प्रतिनिधि। गोविंदपुर थाना अंतर्गत रंगडीह मोड़ पुलिया के निकट रविवार सुबह करीब 8 बजे ट्रक की चपेट में आने से बलियापुर थाना अंतर्गत प्रधानखंता पंचायत निवासी साइकिल सवार 45 वर्षीय असीम कुमार महतो की मौत हो गई। वह रंगडीह के एक हार्डकोक भट्ठा से सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी कर साइकिल से घर जा रहे थे। उसी वक्त सीमेंट उत्पादन में काम आने वाले क्लिंकर लदा एलएन 01 एल/ 5619 नंबर का ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। ट्रक इस तरह पलटा कि साइकिल समेत असीम कुमार को भी अपनी चपेट में लेते हुए खाई में गिर गया। जिससे घटनास्थल पर ही असीम कुमार की मौत हो गई। सूचना मिलते ही गोविंदपुर पुलिस घटनास्थल पहुंची और दो हाइड्रा मंगाकर ट्रक को किनारे कर शव को बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच, धनबाद भेज दिया गया। ट्रक को जब्त कर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.