कन्नौज, जनवरी 29 -- मिरगावां। गुरुवार दोपहर 15 वर्षीय साइकिल सवार किशोर को तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना गुरसहायगंज क्षेत्र के ग्राम गढ़िया कछपुरा निवासी संतोष (15) पुत्र ब्रजमोहन बाथम गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे साइकिल से गुरसहायगंज की ओर जा रहा था। जैसे ही वह चौकी मझपुरवा क्षेत्र में स्थित मिरगावां अंडरपास के पास पहुंचा, पीछे से आ रही होंडा सिटी कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद कार चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी मझपुरवा विनोद कुमार कश्यप और हमराही नागेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी ली। मिरगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.