देवघर, जनवरी 24 -- सारठ प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के सबैजोर गांव अवस्थित बड़ा तालाब में एक व्यक्ति के साइकिल सहित डूबने की आशंका के बाद ग्रामीणों ने तालाब के पानी में खोजबीन शुरू की। इस दौरान ग्रामीण गोताखोर ने तालाब से एक साइकिल निकाली। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पानी में किसी व्यक्ति के होने का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। उसी बीच ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची व पूछताछ की, परंतु स्पष्ट रूप से कोई भी ग्रामीण पुलिस को कुछ बता नहीं पाया। ग्रामीणों ने जानकारी दी कि गांव निवासी एक महिला तालाब के दूसरे छोर में स्नान कर रही थी। उसी दौरान उन्होंने तालाब के पानी मे कुछ गिरने की आवाज सुनी, परंतु आवाज जिस जगह से आयी थी उस जगह पर कोई भी व्यक्ति नजर नहीं आया। उसके बाद उसने मामले की जानकारी महिला ने गांव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.