लखनऊ, फरवरी 4 -- विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर बुधवार को इटौंजा के करुआ पंचायत घर में डिजी -स्वास्थ्य टेलीमेडिसिन सेंटर की ओर से कैंसर जागरूकता कार्यक्रम और साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान रामा कॉलेज के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कैंसर से बचाव और समय पर उपचार का संदेश दिया। कैंसर से विजयी बच्चों, विशेष रूप से सत्यम की प्रेरणादायक कहानी ने सभी में आशा और आत्मविश्वास का संचार किया। इस दौरान बताया गया कि समय पर सही डॉक्टर से इलाज और मजबूत संकल्प ही कैंसर पर विजय का मूल मंत्र है। इस अवसर पर डॉ एपी माहेश्वरी व शिव चौहान समेत तमाम ग्रामीण और छात्र मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.