रुद्रपुर, जून 1 -- रुद्रपुर, संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह के अंतर्गत जिला खेल कार्यालय ऊधमसिंह नगर के तत्वावधान में स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को जिला स्तरीय ओपन बालक, बालिका साइकिल रेस हुई। साइकिल रेस में ओपन बालक वर्ग में अक्षय कन्याल व बालिका वर्ग में मान्या शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार सुबह सात बजे जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की, सहायक अभियंता सिंचाई विशाल प्रसाद एवं जिला जीआईएस एक्सपर्ट डॉ. तनसीर आलम खान ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग से कुल 60 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस आयोजन के माध्यम से खिलाड़ियों में न केवल खेल भावना का विकास हुआ, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूकता का संचार हुआ। ओपन बालक वर्ग में अक्षय कन्याल ने पहला, यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.