सराईकेला, फरवरी 19 -- खरसावां : खरसावां के गोपालपुर में महाशिवरात्रि के अवसर पर जय रामेश्वर बाबा समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का समापन हो गया।प्रतियोगिता में क्षेत्र के युवा-युवतियों एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन के दौरान दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों के लिए दौड़, बैलून फोड़, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, सूई-धागा रेस, म्यूजिकल चेयर रेस, मेढ़क रेस एवं हांडी फोड़ जैसे मनोरंजक खेल रखे गए। वहीं युवाओं के लिए रिले रेस, चक्का रेस एवं लंबी दौड़ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण साइकिल रेस रहा, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। साइकिल रेस में जे. मुंडरी को पछाड़ कर चमरू दोराई विजेता बने। खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारो...