सहारनपुर, मार्च 22 -- नकुड़। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत सामूहिक साइकिल यात्रा का हरि इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में एनएसएस व एनसीसी कैडेट्स ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में संस्थान के चेयरमैन डॉ. सुभाष चौधरी ने कहा कि युवा पीढ़ी को अपनी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक व धार्मिक धरोहरों के विषय मे जानकारी होना आवश्यक है। यात्रा संयोजक डॉ. रीता वोरा ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को क्षेत्र की ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराकर जागरूक करना है। प्रो. संदीप गुप्ता ने मोबाइल को नकारात्मकता के बजाय सकारात्मक प्रयोग के लिए प्रेरित किया। चेयरमैन डॉ. सुभाष चौधरी, प्राचार्य डा. एनपी राठौर द्वारा कश्मीर से कन्याकुमारी तक साइकिल से यात्रा करने वाले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.