छपरा, मार्च 23 -- पर्यावरण संरक्षण के लिए कर रहे साइकिल यात्रा मढ़ौरा। एक संवाददाता पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से पिछले कई दिनों से साइकिल यात्रा पर निकले दीपक कुमार का शनिवार को मढ़ौरा पहुंचने पर एलआईसी के अभिकर्ता व कर्मचारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित दीपक कुमार के साथ वृक्षारोपण भी किया गया। दीपक कुमार ने कहा कि उनके साइकिल यात्रा का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के लिए जागरूक करना है । उन्होंने कहा कि पृथ्वी तथा इस पृथ्वी पर फल फूल रहे जीवन को बचाने के उद्देश्य से वे लोगो को जागरूक करने के लिए इस तरह की यात्राएं लगातार कर रहे है। उन्होंने कहा कि आने वाले अगले 11 साल में वे आम लोगों के सहयोग से करीब 11 लाख पौधों को लगाने का लक्ष्य निर्धारित किए हैं जिसे वे हर हाल में पूरा करेंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.