फतेहपुर, मार्च 26 -- फतेहपुर। सेवा, सुरक्षा व सुशासन के आठ साल पूरे होने पर मंगलवार को पुलिस लाइन में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन प्रयागराज भानु भाष्कर ने 150 ग्राम प्रहरियों को साइकिल वितरित किया। 64 गुम मोबाइलों को बरामद कर उनके स्वामियों को सौंप दिया। उन्होंने महाकुंभ सकुशल संपन्न कराने वाले कर्मचारियों अधिकारियों को सम्मानित किया। पुलिस लाइन फतेहपुर मैदान में तीन दिवसीय जन जागरुकता के कार्यक्रम को लेकर यूपी 112 और महिला पुलिस कर्मियों की टोली को झंडी दिखा कर रवाना किया। अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन प्रयागराज ने सीओ प्रभात कुमार तिवारी, वीर सिंह, बृजमोहन राय, दुर्गेश दीप, आरआई राजेश कुमार सिंह,एसआई रामआशीष यादव, धीरेन्द्र पांडेय समेत 147 पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। उन्होंने सड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.