छपरा, दिसम्बर 2 -- लहलादपुर, एक संवाददाता। जनता बाजार थाना क्षेत्र के सेंदुआर भगवान टोला में चोरी की घटना सामने आई है। बैंक से रुपये निकालकर लौट रहे एक व्यक्ति के साइकिल के हैंडल में रखे झोले से पचास हजार रुपये उड़ा कर दो बदमाश फरार हो गए। इस संबंध में एकमा थाना क्षेत्र के तवकली निवासी सवलीया राय ने जनता बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित सवलीया राय ने पुलिस को बताया कि वे जनता बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक से पचास हजार रुपये की निकासी कर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे सेंदुआर भगवान टोला में गणेश ठाकुर के घर के पास पहुंचे उनकी साइकिल का चैन अचानक उतर गया। साइकिल का चैन चढ़ाने के बाद वे पास के चापाकल पर हाथ धोने लगे। इसी दौरान पीछे से एक मोटरसाइकिल आकर रुकी जिस पर दो व्यक्ति सवार थे। उनमें से एक बदमाश मोटरसाइकिल से उतरक...