साहिबगंज, सितम्बर 1 -- राजमहल, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के मुरली स्थित मॉडल डिग्री कॉलेज के पास प्रस्तावित साइंस सिटी के लिए प्रस्तावित भूमि का शनिवार को रांची से पहुंची टीम ने निरीक्षण किया। मौके पर टीम में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजशेखर, साहिबगंज पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य शंभू शरण शर्मा, राजमहल मॉडल डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह आदि सदस्यों ने निरीक्षण किया। टीम ने चिन्हित भूमि की बारीकी से जांच की और क्षेत्र की जनसंख्या, राजमहल प्रखंड व आसपास की आबादी के साथ-साथ भौगोलिक स्थिति की जानकारी प्राप्त किया। आसपास स्थित पर्यटन स्थलों व पहले से बने आईटीआई भवन का भी जायजा लिया। साइंस सिटी के लिए लगभग 14 बीघा 5 कठा भूमि चिन्हित की गई है। इसके निर्माण से छात्रों, शोधकर्ताओं और स्थानीय आबादी को शैक्षिक व सामाजिक लाभ मिलेगा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.