बागपत, फरवरी 13 -- बागपत। बागपत के सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में साइंस फेयर का आयोजन हुआ। जिसमें छात्र-छात्राओं ने साइंस प्रोजेक्ट्स व वर्किंग मॉडल के साथ-साथ कला प्रदर्शनी का भी प्रदर्शन किया। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं की वैज्ञानिक सोच को खूब सराहा। एसआरएम यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डा. प्रशांत कुमार, जीएलए यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा के प्रोफेसर डा. सचिन राठौर, सुभारती यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डा. धीरपाल सिंह, जयकुमार व प्रकाश मलिक ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि फेयर में छात्र-छात्राओं द्वारा निर्मित एक से बढ़कर एक साइंस प्रोजेक्ट्स के 160 स्टॉल लगाए गए। साइंस फेयर में हनी, दीपांशु, सूर्यांश, शौर्य व चिराग के स्मार्ट शूज वर्किंग मॉडल सभी के आकर्षण का केंद्र रहा। यह मॉडल दृष्टिहीन व्यक्तियों के लिए तैयार किया गया है...