कुशीनगर, फरवरी 23 -- कुशीनगर। कसया नगर के हीरोज मेमोरियल स्कूल में शनिवार को साइंस कार्निवल का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने विज्ञान से जुड़े तमाम टूल्स और उपकरणों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई, जिसे शामिल लोगों ने मुक्त कंठ से सराहा। विज्ञान कार्निवल का उद्घाटन सामाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश जायसवाल ने फीता काट कर किया। कार्निवल में लगाई गई प्रदर्शनी को टेबल तक पहुंचकर देखा व उनके कार्य प्रणाली की जानकारी भी बच्चों से ली। उन्होंने प्रदर्शनी में स्लीप अलार्म डिटेक्टर को सराहा और पहनकर उसके कार्य को भी जाना। कहा कि विज्ञान का समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण योगदान होता है। शोध और अनुसंधान से विज्ञान तमाम अनसुलझे रहस्यों व तथ्यों की जटिलताओं को सुलझाने में मददगार साबित होता है। इस दौरान स्कूल प्रबंधक आनंद शेखर सिंह ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.