कानपुर, दिसम्बर 2 -- कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के कृषि अभियंत्रण संकाय के अधिष्ठाता डॉ. एनके शर्मा 13वीं अंतर्राष्ट्रीय साइंस कांग्रेस में मुख्य वक्ता के रूप में हिस्सा लेंगे। 8 व 9 दिसंबर को होने वाली इस साइंस कांग्रेस की अध्यक्षता डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद के कुलपति डॉ. विजेंद्र सिंह करेंगे। इस कांग्रेस में देश-विदेश से लगभग 300 वैज्ञानिक एवं शोधार्थी हिस्सा लेंगे। डॉ. शर्मा 8 दिसंबर को प्लेनरी सेशन में इंडियन नॉलेज सिस्टम विषय पर जानकारी देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.