वाराणसी, दिसम्बर 9 -- वाराणसी। शिल्प मेला-2025 का उद्घाटन सोमवार को चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वीडीए बोर्ड के सदस्य अम्बरीश सिंह भोला थे। संयोजक अमनदीप शर्मा एवं उस्मान मलिक ने कहा कि 16 दिसंबर तक यह मेला चलेगा। मेले में देशभर से शिल्पी उत्पाद लेकर आए हैं। उत्तराखंड की सदरी, मुरादाबाद के कंबल, पटियाला की जूती, सहारनपुर फर्नीचर, पंजाब की फुलकारी, कश्मीर के सूट, शॉल, खुर्जा की क्रॉकरी, राजस्थान की ज्वैलरी, भदोही का कालीन, दिल्ली के चमड़े बैग, चंडीगढ़ के सूट आकर्षण हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...