प्रयागराज, नवम्बर 30 -- प्रयागराज। झूंसी स्थित सेंट्रल एकेडमी में वार्षिकोत्सव 'उद्गम' का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि पंत संस्थान की निदेशक डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि श्रेष्ठ लक्ष्य के साथ श्रेष्ठ कर्म और प्रयास ही जीवन में उत्कृष्ट सफलता दिलाते हैं। स्कूल के निदेशक एसके तिवारी ने विद्यार्थियों से व्यक्तिगत उपलब्धियों के साथ राष्ट्र सेवा को भी अपना कर्तव्य बनाने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य एके पांडेय ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सेंट्रल एकेडमी शाखा की प्रधानाचार्या रिचा त्रिपाठी और पेरेंट्स प्राइड की इंचार्ज दीप्ति मिश्रा भी उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...