सिद्धार्थ, जनवरी 5 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। इटवा कस्बे के रामलीला मैदान में रविवार को सकल हिन्दू समाज की ओर से हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अयोध्या के हनुमानगढ़ी के महामंडलेश्वर डॉ.स्वामी महेश योगी व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक राजीव नयन ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान महामंडलेश्वर डॉ. महेश योगी ने कहा कि हिन्दू समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता, संगठन और संस्कारों में निहित है। जब समाज अपने सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूक होकर संगठित होता है तभी राष्ट्र सशक्त और सुरक्षित बनता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को समझें और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं। धर्म केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज और राष्ट्र के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.