मुजफ्फरपुर, फरवरी 22 -- मड़वन, एक संवाददाता। जीयन स्थित एक स्कूल परिसर में रविवार को आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विभाग सह संघ संचालक व वरीय अधिवक्ता शंभूनाथ सिंह एवं मोतीपुर मठ के महंत सुरेश दास ने कहा कि हिन्दू समाज को अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए सजग रहना होगा। उन्होंने युवाओं से समाज हित में आगे आने की अपील की। महंत मृत्युंजय दास ने कहा कि धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सद्भाव बनाए रखना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना और युवाओं को सकारात्मक दिशा देना है। लगन राय ने कहा कि संगठित समाज ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण करता है। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों को दूर कर शिक्षा और संस्कार पर जोर देने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान भजन-क...