रुद्रपुर, मार्च 24 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर में सोमवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश का विकास और समृद्धि सुनिश्चित करने के साथ ही हमारी सरकार देवभूमि उत्तराखंड के सांस्कृतिक मूल्यों और डेमोग्राफी को संरक्षित रखने के लिए भी संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है, जिसके लिए हमने प्रदेश में धर्मांतरण विरोधी कानून लाए। सीएम ने कहा प्रदेश में महिलाओं को 30 प्रतिशत और राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने का ऐतिहासिक कार्य भी किया है, जिसे पूर्ववर्ती सरकारों ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के चलते ठंडे बस्ते में डाल दिया था। उन्होंने कहा कि किच्छा में 351 करोड़ रुपये की लागत से 100 एकड़ भूमि पर एम्स ऋषिकेश के सैटेलाइट सेंटर का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। 170 करोड़ से गदरपुर बाईपास और 95 करोड़ से खटीमा बाईपास का निर्माण कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.