लखीमपुरखीरी, जनवरी 21 -- कंजा स्थित बरमबाबा हनुमान मंदिर परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित हिंदू सम्मेलन में समाज को एकजुट, जागरूक और संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया गया। सम्मेलन के मुख्य वक्ता राजकुमार विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख, सीतापुर विभाग ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रबोध को सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा कि भारत केवल एक भौगोलिक इकाई नहीं, बल्कि हजारों वर्षों से चली आ रही एक जीवंत सांस्कृतिक परंपरा है। उन्होंने कहा कि बीते दो हजार वर्षों में विश्व में अनेक सामाजिक, राजनीतिक और वैचारिक प्रयोग हुए, किंतु वे मानवता को स्थायी सुख और शांति नहीं दे सके। आज पूरी दुनिया आशा की दृष्टि से भारत की ओर देख रही है कि वह अपनी सनातन संस्कृति के मूल्यों के माध्यम से मानवता को...