मैनपुरी, फरवरी 23 -- सुदिती किड्स प्ले स्कूल का वार्षिक समारोह सुदिती ग्लोबल एकेडमी के प्रार्थना भवन में भव्य रूप से आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ प्रधानाचार्य डॉ. राम मोहन, प्रशासनिक प्रधानाचार्य डॉ. कुसुम मोहन और प्रबंध निदेशक डॉ. लव मोहन ने कार्यक्रम की शुरुआत देवी सरस्वती पूजन से की। इसके बाद नन्हे बच्चों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर सभी का हृदयस्पर्शी सत्कार किया। प्ले ग्रुप से लेकर कक्षा 4 तक के बच्चों ने नृत्य, अभिनय और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सौ एकड़ की जमीन है मेरे नाना की, जूबि डूबि, शाहरुख खान-अमिताभ बच्चन मिक्स-अप, लावणी व राजस्थानी नृत्य तथा महाभारत, मीरा बाई और तारक मेहता आधारित नाट्य प्रस्तुतियों ने मंच को जीवंत बना दिया। डॉ. राम मोहन ने प्रारंभिक शिक्षा में आत्मविश...