प्रयागराज, फरवरी 15 -- प्रयागराज। आरपीके एजुकेशनल एकेडमी त्रिवेणी नगर नैनी में शनिवार को साझी संस्कृति थीम पर वार्षिक उत्सव मनाया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि आशुतोष गौर ने किया। नर्सरी से लेकर उच्च कक्षाओं तक के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, समूह नृत्य, नाटक, कविताएं एवं संगीत की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। प्रधानाध्यापिका मीना केसरवानी ने बच्चों को अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों का महत्व बताया। मुख्य अतिथि और प्रबंधक शिवपूजन केसरवानी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.