सहारनपुर, फरवरी 4 -- आईआईएमटी कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में मेधावियों के सम्मान के साथ समापन हुआ। समारोह में छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों ने जमकर तालियां बटोरी। कार्यक्रम में बीटेक, पॉलिटेक्निक व डी फार्मा के टॉपर छात्रों फ़बिहा परवीन, अलीशा जैदी, सर्वेश कुमार, रक्षित, कार्तिकेय, बृजेश, विनय कांत व प्रितपाल सिंह को सम्मानित किया गया। स्टूडेंट ऑफ द ईयर का अवार्ड पूजा जायसवाल व बेस्ट टीचर का अवार्ड वासिफ राव को मिला। अज़रा, रोहित सिंह, विकास शर्मा, सचिन कुमार, विकास कुशवाहा, कामिनी को एक्सेल अवार्ड से नवाजा गया। जबकि डॉ पंकज, रमन, आशीष शर्मा, अफाक को राइजिंग स्टार अवार्ड मिला। प्रवीण कुमार को अनुशासन, आयुषी धीमान को इवेंट मैनेजमेंट, तालिब राणा को सर्वश्रेष्ठ समर्पण सौरभ व फूलमती को श्रममेव जयते अवार्ड मिला। सं...