सिमडेगा, नवम्बर 17 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। प्रखंड के ओड़गा उउवि ओडगा मैदान में झारखंड स्थापना दिवस सह भगवान बिरसा मुंडा जयंती के मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पहान पावन जोजो द्वारा आदिवासी परंपरा अनुसार पुजा अर्चना कर भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इसके बाद जदुरा नृत्य सहित अन्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सुशील जड़िया और ओड़गा मुखिया मुकुट समद, पंसस सह मिशन बदलाव के जिला अध्यक्ष दीपक कुमार महतो, एस आई प्रमोद कुमार उपस्थित थे। मौके पर हुए सांस्कृतिक नाच प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ओडगा कदमटोली, द्वितीय ओडगा स्टेशन टोली तथा तृतीय स्थान ओड़गा पहाड़टोली को मिला। जिसे सुशील जडिया, प्रमोद कुमार तथा मुकुट समद आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.