मुजफ्फर नगर, मई 21 -- भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी मोहित बेनीवाल ने कहा कि लोकमाता के नाम से प्रसिद्ध हुई देवी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन सांस्कृतिक पुनर्जागरण और धर्म की रक्षा को ही समर्पित रहा। उन्होंने सामाजिक समरसता के लिए बड़ा काम किया। एमएलसी मोहित बेनीवाल बुधवार को गांधी नगर स्थित भाजपा कार्यालय में अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में त्रिशताब्दी स्मृति अभियान-2025 के अंतर्गत जिला संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 300 वर्ष पूर्व एक चरवाहे के घर जन्मी अहिल्याबाई होल्क दृढ़ इच्छाशक्ति, ईश्वर में अटूट आस्था और वीरता की प्रतीक थीं। वे वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर पर जनजागरण अभियान शुरू कर उनकी जीवनी और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। इस अभियान को सफल बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.