नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- ब्रजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जीवन के 75वें बसंत की शुभकामनाएं। दशकों लंबे राजनीतिक जीवन में त्याग और समर्पण के नए मानक स्थापित करने वाले राजनेता को हृदय से मंगलकामनाएं। अथक परिश्रम, दृढ़ता और दूरदर्शिता से उन्होंने लोगों के जीवन में सकारात्मकता दी है। 'राष्ट्र प्रथम' के भाव को उन्होंने लोगों में जीने का भरोसा दिलाया है। यही वजह है कि भारत का विश्व भर में डंका बज रहा। दुनिया भर की निगाहें भारत की ओर हैं। उन्होंने भारत को उसका खोता जा रहा गौरव लौटाया और यही वजह है कि उनके करिश्माई नेतृत्व पर पूरी विश्व की राजनीति को भरोसा है। वह देश ही नहीं, विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश जहां प्रगति के सोपानों को चढ़ रहा है, वहीं,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.