देवघर, फरवरी 15 -- देवघर। महाशिवरात्रि पर बाबानगरी में निकलने वाले शिव बारात के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर नगर आयुक्त सह प्रशासक रोहित सिन्हा द्वारा शिव बारात मार्ग एवं उससे संबंधित सहायक मार्गों तथा मेला क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके साथ नगर निगम के विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे, जिनमें अभियंत्रण शाखा, स्वच्छता शाखा सहित अन्य संबंधित विभागों की टीम मौजूद थे। निरीक्षण के क्रम में नगर आयुक्त सह प्रशासक ने शिवगंगा, नेहरू पार्क, कांवरिया पथ, टावर चौक सहित अन्य स्थलों का जायजा लिा। इसके बाद टावर चौक से आजाद चौक होते हुए पैदल चलकर शिक्षा सभा चौक तक गए और शिव बारात मार्ग की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण यात्रा का समापन केकेएन स्टेडियम में हुआ, जहां से शिव बारात के मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत...