संभल, अप्रैल 1 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में हिंदू नव वर्ष के मौके पर नगर के विभिन्न मार्गों से पथ संचलन निकाल कर राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया। कई जगहों पर पथ संचलन पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इससे पहले नगर के काली मंदिर रोड स्थित मिनी स्टेडियम में सर संघ चालक प्रणाम कर ध्वजारोहण किया गया। मंगलवार को मुख्य वक्ता अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख राजकुमार मटाले ने कहा कि हिंदुत्व का विचार सारी दुनिया की मंगल कामना करने वाला है। उन्होंने कहा कि संघ संगठन ही नहीं बल्कि एक विचार एवं राष्ट्र का मूल चिंतन है। हमारी सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक, प्रेरणा पुंज भगवा ध्वज है। भारत के सभी नागरिकों को पूरी ईमानदारी के साथ भारत का सांस्कृतिक अधिष्ठान स्थापित करते हुए समाज को एकरूप खड़ा करना है। इसके बाद पथ संचलन किया गया। पथ संचलन अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.