सीतामढ़ी, फरवरी 24 -- डुमरी कटसरी। प्रखंड क्षेत्र में स्थित सांस्कृतिक धरोहरों को चिन्हित कर उसे सुचिबद्ध किया जायेगा।इसे लेकर बीडीओ अरूण कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय कमेटी का गठन मंगलवार को किया।क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहरों,मठ,मंदिर, पुरातत्व, त्योहार, मेला,प्रकृति पुजा आदि के बारे में विस्तृत जानकारी समिति के सदस्य संग्रहित करेगें।समिति के अनुमोदन के पश्चात उसे भारत सरकार के कला एवं सांस्कृतिक मंत्रालय के पोर्टल पर अपलोड किया जायेगा।सीओ मोना कुमारी,बीपीआरओ रविशंकर कुमार, बीईओ नवल किशोर प्रसाद एवं समाजसेवी नवोनाथ झा समिति के सदस्य बनाये गये हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...