हमीरपुर, फरवरी 22 -- हमीरपुर, संवाददाता। किड्जी का वार्षिकोत्सव नवचेतना की थीम पर शनिवार की देरशाम शहर के चौरा देवी मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त जज व यूपीपीएससी के सदस्य संतोष कुमार श्रीवास्तव रहे। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में एसपी डॉ.दीक्षा शर्मा, एनयूपीपीएल के एचआर हेड कौशिक भार व चेयरमैन कुलदीप निषाद भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने किड्जी के फाउंडर मेहेर कुमार निगम के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की और विद्यालय के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर अमित निगम की सराहना करते हुए बधाई भी दी। इस मौ...