अमरोहा, फरवरी 6 -- हसनपुर, संवाददाता। नगर के एचएसएस पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं की विदाई संग टॉपर्स सम्मान समारोह हुआ। विद्यार्थियों के साथ बिताए यादगार पलों को साझा करते हुए विद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मेधावियों को सम्मानित भी किया गया। प्रबंधक राजीव अग्रवाल ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नई जिम्मेदारियों के लिए प्रेरित करना व उनके शैक्षणिक एवं सह शैक्षणिक योगदान की सराहना करना रहा। इस दौरान कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच गीत-संगीत, प्रेरक भाषण व मनोरंजक गतिविधियां प्रस्तुत कीं। प्रधानाचार्य अंकुर काशिव ने विद्यार्थियों को शुभकामना दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...