गिरडीह, अक्टूबर 6 -- रेम्बा/झारखंडधाम, हिटी। जमुआ प्रखंड के रेम्बा में दुर्गा पूजा के समापन के बाद शनिवार रात म्यूजिकल नाइट्स नाम से रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रामेश्वर मंडल, अभिमन्यु राम तथा बिनोद राम ने किया। कार्यक्रम में आयोजन समिति के अध्यक्ष आनंदी तुरी, उपाध्यक्ष भीम राम, शंकर राम, सचिव पवन राम,कोषाध्यक्ष राजन द्विवेदी, व्यवस्थापक गुलाब मंडल, उमेश राणा, अजय बरनवाल, अनूप गुप्ता, राहुल राम, अशोक तुरी, विक्रम कुमार, पुरुषोत्तम मंडल, विकास गुप्ता, सुनील द्विवेदी, पूरन मंडल, रामू राणा, श्रवण स्वर्णकार सहित सभी युवाओं ने कार्यक्रम आयोजन में महती भूमिका अदा की। कार्यक्रम का संयोजन उदय द्विवेदी और मंटू साव ने किया। कार्यक्रम में नेहा पलक पल्लवी आदि नृत्य बालाओं ने अपनी अदाओं और नृत...