औरंगाबाद, सितम्बर 9 -- प्रखंड के पौथू में दो दिवसीय वैष्णवी दुर्गा महोत्सव का समापन हो गया। उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय पौथू के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। मेहंदी प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मंदिर परिसर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। औरंगाबाद के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। टिंकू टाइगर के देवी गीत, सुजीत पाल के भक्ति गीत, राघवेंद्र सिंह के सामाजिक गीत जय किशन जी के भगवान गणेश पर गाए भजन पर लोग झूम उठे। सविता सिंह ने देवी गीत प्रस्तुत किया। डा. रवीन्द्र कुमार के नेतृत्व में छठ गीत की प्रस्तुति हुई। अमिशा गायकवाड़ के कत्थक नृत्य पर लोग झूम उठे। शिवांगी सिंह एवं अंजली सिंह ने प्रस्तुति दी। राजा मंडल ने गजल गाकर लोगों को झुमा दिया। नवीनगर विधायक विजय कुमार उर्फ डब्लू सिंह, जदयू ...