महोबा, फरवरी 13 -- महोबा, संवाददाता। सूर्य महोत्सव को लेकर मोदी ग्राउंड में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आल्हा गायकों के द्वारा आल्हा गायन से माहौल वीरता से भर दिया तो बुंदेली विधाओं पर कलाकारों की प्रस्तुतियों को जमकर सराहा गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत उमाशंकर सेन के आल्हा गायन के साथ कराई गई। इसके बाद अबोध सोनी ने गणेश वंदना पेश की बाद में भजन की भी प्रस्तुति हुई। सरस्वती विद्या मंदिर के संगीताचार्य एवं आकाशवाणी कलाकार पंडित जग प्रसाद तिवारी ने फाग गायन और बसंत ऋतु के गीतों को पेश किया। उनकी प्रस्तुति अपने बुंदेलखंड भइयां बड़े बड़े हो गए रे गुईयां की प्रस्तुति को सराहा गया। अमित द्विवेदी ने अपनी टीम के साथ बुंदेली मैशप पेश किया। झांसी से निशांत भदौरिया की टीम ने राई नृत्य की प्रस्तुति की। इंदौर मप्र के कलाकारों ने भजन पेश कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.